घायल बंदर का इलाज बना चर्चा का विषय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की संजय विहार कालोनी में एक बंदर का बच्चा करंट लगने से घायल हो गया। घायल बंदर के इलाज के लिए गौरेया की उड़ान टीम चिकित्सक क पास ले गई। डाक्टर ने घायल बंदर का उपचार किया।
गौरेया की उड़ान टीम में शामिल रोहित शर्मा, विपुल त्यागी, बिट्टू खटीक, दिनेश ठाकुर आदि घायल बंदर की नियमित पट्टी करा कर दवा खिला रहे है और गर्म पानी से स्नान करा रहे है। अब यह बंदर बच्चों में घुल मिल गया है औऱ खेलकूद रहा है। घायल बंदर की सेवा क्षेत्र मे चर्चा का विषय बनी है।





























