हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है… ऐसे में सर्दी भी बढ़ने लगी है। लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से समाजसेवी और खाकी ने मिलकर जरूरतमंदों को जैकेट का वितरण किया जिसे पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। तीर्थ नगरी बृजघाट में सर्दी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों और समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को जैकेट बांटी।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की तीर्थ नगरी बृजघाट में सर्दी से बचने के लिए जरूरतमंद लोगों को जैकेट का वितरण किया गया जिसमें गढ़मुक्तेश्वर पुरोहित संजीव शर्मा ने ब्रजघाट पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज बालियान के साथ मिलकर जैकेट वितरित की। वहीं समाज सेवी संजीव शर्मा का कहना है कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को लगातार इसी तरह की सहायता की जानी चाहिए.l ताकि सर्दी से बचाव के साथ-साथ क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद हो सके।
























