👁 0 views Views
जंगल में संचालित जुए के ठिकाने का भांडा फूटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गांव नानपुर के जंगल में चोरी छिपे संचालित जुए के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामारी करके ठिकाने से 5 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया और मौके से ताश व करीब 23 सौ रुपए बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर पुलिस ने गांव नानपुर के जंगल में छापा मारा और जुआ खेलते हुए पांच जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी जनपद मेरठ के थाना भावनपुर के जय भीम नगर का शिवा, सिवालखास का रामकुमार, गांव नानपुर के पवन, सुमित कुमार व राजकुमार है। पुलिस ने मौके से ताश तथा 2390 रुपए बरामद किए है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























