हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दिल्ली गढ़ रोड पर स्थित तहसील चौपला के पास रहने वाले भूपेंद्र सिंह को हरियाणा पुलिस ने मंगलवार को कृषि उपकरण की दुकान से गिरफ्तार कर लिया। हरियाणा के सिरसा के सिविल लाइन थाने से आई पुलिस ने पत्नी के साथ दहेज उत्पीड़न तथा गर्भपात कराने के मामले में यह गिरफ्तारी की है।
बता दें कि हरियाणा के सिरसा के सिविल लाइन थाने में तैनात एएसआई मंजू बाला ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी कुछ समय पहले हापुड़ के भूपेंद्र सिंह के साथ हुई थी। महिला ने अपने पति पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी ना करने पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। मंगलवार को एएसआई मंजू वाला तीन सदस्य टीम के साथ हापुड़ पहुंची और आरोपी को दिल्ली गढ़ रोड पर स्थित कृषि उपकरण की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























