हापुड़ः जीएसटी टीम के टारगेट पर कौन-कौन हैं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जीएसटी चोरी में लिप्त धंधेबाजों की वाणिज्य कर की जीएसटी टीम द्वारा चुपचाप रैकी कराई जा रही है, खासतौर से हापुड़ के वे धंधेबाज शामिल है, जो लाखों रुपए रोज का बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई कर रहे है और जीएसटी भुगतान के नाम पर शून्य है। बिल्डिंग मैटेरियल में ईट, लोहा, सीमेंट, बदरपुर, रेत, लकड़ी, प्लाईबोर्ड, हार्डवेयर, टायल्स, पत्थर आदि विक्रेता शामिल है। ये वो व्यापारी है जिनके ठिकानों पर दुकान खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ लगी होती है।
उत्तर प्रदेश के 71 जनपदों में जीएसटी चोरी की धर पकड़ का अभियान जारी है और हापुड़ भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना काल के बाद से हापुड़ में चारों ओर ऊंचे-ऊंचे व्यवसायिक भवनों तथा पाश कालोनियों में बंगलों का निर्माण बड़े पैमाने पर हुआ है औऱ हो रहा है। इन इमारतों के निर्माण में 20-25 अरब रुपए खर्च होने का अनुमान है, परंतु जीएसटी की अदायगी शून्य है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को जीएसटी टीम ने गोपनीय तरीकों से निर्माणाधीन भवनों की रैकी कर यह जाना कि बिल्डिंग निर्माण में किस-किस के प्रतिष्ठान से मैटेरियल खरीदा गया है। निर्माणाधीन इमारतों तथा नवनिर्मित भवनों की वैल्यूएशन के बाद जीएसटी टीम की कार्रवाई सम्भव है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*

































