हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में 17 स्थानों पर मंगलवार को गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने बिना जीएसटी नंबर के संचालित फर्मों पर छापा मारकर रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान लाखों रुपए की टैक्स चोरी की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग की टीम ने दस्तावेज और लैपटॉप खंगाले शुरू कर दिए हैं।
विशेष अनुसंधान शाखा के गाज़ियाबाद उपायुक्त बृजेश कुमार दीपांकर की अगुवाई में मंगलवार को हापुड़ के 17 स्थानों पर गाजियाबाद से आई एसआईबी की तीन टीमों ने छापा मारा। होटल, ढाबों पर छापा मारकर दस्तावेज खंगाले शुरू कर दिए। 40 सदस्यीय टीम ने कई दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह फार्म पैन कार्ड के माध्यम से रिटर्न तो जमा कर रहे थी लेकिन इनके पास जीएसटी नंबर नहीं था। वहीं टर्नओवर लाखों रुपए प्रति महीना है। ऐसे में टैक्स चोरी की बात सामने आई है। जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने बिना जीएसटी नंबर के संचालित फर्म पर कार्रवाई की है और लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी है।
































