👁 0 views Views
होमगार्डस ने मनाया स्थापना दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के जिला कार्यालय पर होमगार्डस ने मंगलवार को होमगार्डस का 60वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रुप में मनाया।
जिला कमांडर धर्मेंद्र सिंह ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में होमगार्डस की सेवाएं अत्यंत आवश्यक है। होमगार्डस सुरक्षा, यातायात नियंत्रण आदि सेवाओं मे कार्यरत है। उन्होंने कार्यालय पर होमगार्डस का ध्वजा रोहण भी किया। इस मौके पर कम्पनी कमांडर राकेश कुमार व संजीव कुमार तथा जगदीश, प्रवीन, अमित, मुर्सलीन सैफी आदि उपस्थित थे।
























