हापुड़ चेयरमैन पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए मेयर व चेयरमैन पद के लिए आऱक्षण की घोषणा सोमवार को निकाय मंत्री अरविंद शर्मा ने लखनऊ में कर दी। जनपद हापुड़ की चारों निकायों की चेयरमैन की सीट महिलाओं के हवाले कर दी गई है।
जनपद हापुड़ के नगर पालिका परिषद पिलखुवा, हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर तथा नगर पंचायत बाबूगढ़ है। प्रदेश के निकाय मंत्री ए.के. शर्मा ने सोमवार की शाम को लखनऊ में चेयरमैन व मेयर पद के लिए आरक्षण की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन अनुसूचित जाति महिला के लिए, नगर पालिका पिलखुवा चेयरमैन पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर चेयरमैन पद अनुसूचित जाति महिला के लिए तथा नगर पंचायत बाबूगढ़ के लिए चेयरमैन पद अनुसूचित जाति महिला आरक्षित किया गया है। शासन द्वारा जारी सूची को लेकर यदि किसी को आपत्ति है तो वह 12 दिसम्बर की शाम 6 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकता है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038























