उपजिला मैजिस्ट्रेट पहुंचे रैन बसेरा, इंतजाम को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार की रात रैन बसेरों पर पहुंच कर इंतजामों को परखा और रैन बसेरा में ठहरने वाले लोगों के लिए समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।
बता दें कि ठिठुरन भरी सर्दी से असहाय लोगों को राहत दिलाने के लिए रेलवे रोड, अतरपुरा चौपला, ईदगाह रोड पर तीन रैन बसेरे स्थापित किए गए है, साथ ही 27 ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां अलाव जलेंगे। ये अलाव ऐसे स्थानों पर जलेंगे, जहां लोग अधिक संख्या में एकत्र होते है। चिन्हित स्थानों में नगर के सभी प्रमुख चौराहे तथा रेलवे स्टेशन शामिल है।
एसडीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार की देर शाम रेन बसेरा पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा और कहा कि रेन बसेरा में ठहरने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र अवश्य जमा किया जाएगा।
बिना दर्द के किश्तों पर कराएं Hair Transplant: 7668219093






























