हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव राजपुर में चोरों ने शुक्रवार की देर रात दो घरों में जबरदस्त तांडव मचाया और कमरे व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर दिया। वहीं एक अन्य मकान में चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही हैं। आपको बता दें कि जिन दो घरों में चोरी हुई है उनमें से एक गैंगस्टर में वांछित चल रहा है।
चोरों ने सिंभावली के गांव राजपुर निवासी साजिद तथा खालिद के घरों में बंद पड़े कमरों को चोरों ने निशाना बनाया और दोनों के छत पर बने कमरों का ताला तोड़कर चोरी की। वहीं साजिद के घर के नीचे वाले कमरे में भी चोरों ने जबरदस्त तांडव मचाया। इस दौरान साजिद के यहां से 15 हजार रुपए की नकदी लेकर चोर फरार हो गए। बता दें कि साजिद गैंगस्टर में वांछित चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं जो नंगे पैर और हाथों में ईट लेकर जा रहे हैं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























