हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुजफ्फरनगर के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों पर विदेश से लाए 25 लाख रुपए के सोने को गायब करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के एक गांव का रहने वाला युवक विदेश में नौकरी करता है। वहीं सिंभावली क्षेत्र के गांव के रहने वाले दो लोग भी विदेश में नौकरी करते थे जिनकी जान पहचान युवक से हो गई।
सिंभावली निवासी दोनों युवक भारत लौट रहे थे कि इसी दौरान पीड़ित ने बहन की शादी के लिए 25 लाख रुपए कीमत का कच्चा सोना भेज दिया लेकिन देश लौटने के बाद दोनों लापता हो गए। ऐसे में पीड़ित ने इसके लिए दोनों को 25-25 हजार रुपए देने की बात कही लेकिन दोनों देश लौटने के बाद से लापता है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038






























