हापुड़ के 9 परिषदीय स्कूलों के नए भवन बनेंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के 9 परिषदीय स्कूलों के नए भवन बनेंगे जिन पर एक करोड़ 62 लाख रुपए खर्च होंगे। नए भवन निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है औऱ बजट आते ही निर्माण कार्य़ शुरु हो जाएगा। नए भवनों से छात्र लाभान्वित होंगे। जनपद हापुड़ के अयादनगर कम्पोजिट विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय बाबूगढ़, कम्पोजिट विद्यालय नान, कम्पोजिट विद्यालय दयांतपुर, प्राथमिक विद्यालय फत्तापुर, प्रथामिक विद्यालय हसनपुर, प्राथमुक विद्यालय हसनपुर 2, प्राथमिक विद्यालय नगला काशी, कम्पोजिट विद्यालय इकलैंडी और उच्च प्राथमिक विद्यालय चमरी के जर्जर भवनों को ध्वस्त किया गया और शासन को नए भवन निर्माण हेतु पत्र भेजा गया।
बीएसए हापुड़ अर्चना गुप्ता ने बताया कि उक्त परिषदीय स्कूल के नए भवन निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। सरकार के बजट आते ही भवन निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























