👁 0 views Views
चेयरमैन सीट पर आरक्षण बदलाव सम्भावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीन नगर पालिकाओं व एक नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर आरक्षण में बदलाव की सम्भावनाएं नजर आने लगी है। शनिवार को प्रदेश सरकार को मेयर व चेयरमैन पद पर आरक्षण की सूची जारी करनी थी, जो आखिर में टल गई। अब विधानसभा सत्र के बाद आरक्षण सूची आ सकती है।
जनपद हापुड़ के चारों निकायों के वार्ड आरक्षण सूची में भारी बदलाव से लोगों को निराशा हाथ लगी है, उसी प्रकार चेयरमैन पद पर आरक्षण बदलाव की सम्भावना जताई जा रही है।
नगर पालिका परिषद, हापुड़, पिलखुवा व गढ़मुक्तेश्वर तथा नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन पद पर आरक्षम की सम्भावनाएं बढ़ गई है जिससे नेताओं की बैचेनी बढ़ गी है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























