धौलाना फैक्ट्री विस्फोटः क्षेत्रीय प्रबंधक निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शनिवार को यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र गाजियाबाद के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए है। क्षेत्रीय प्रबंधक को यूपीसीडा मुख्यालय कानपुर से सम्बद्ध किया गया है।
हापुड़ के धौलाना में औद्योगिक क्षेत्र में संचालित रुही इंडस्ट्रीज में आठ जून 2022 को हुए विस्फोट में 13 श्रमिकों की झुलसने से मृत्यु हो गई थी और करीब 20 श्रमिकों के घायल होने के मामले में उच्चाधिकारियों की अवहेलना करते हुए कार्यों में लापरवाही बरते जाने एवं अनुशासनहीनता के आरोप में क्षेत्रीय प्रबंधक गाजियाबाद राकेश झा के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। निलंबन के साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक को यूपीसीडा मुख्यालय कानपुर से सम्बद्ध किए जाने का भी आदेश मंत्री ने दिया है।
बिना दर्द के किश्तों पर कराएं Hair Transplant: 7668219093





























