दिव्यांगों ने रोजगार को लेकर जुलूस निकाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व दिव्यांग दिवस पर शनिवार को हापुड़ में दिव्यांगों ने एक जुलूस निकाला और पांच सूत्री मांगों का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
दिव्यांग सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, रईस अहमद, आशीष, अमित, मयंक, सतीश आदि अपनी-अपनी ट्राईसाइकिल पर सवार होकर मेरठ तिराहा पर एकत्र हुए। दिव्यांगों ने दिव्यांग एकता जिंदाबाद का उद्घोष करते हुए नगर पालिका परिषद हापुड़ तक जुलूस निकाला।
समिति ने पांच सूत्री एक ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय सिंह को दिया। ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि दिव्यांगों को रोजगार व नौकरी दी जाए तथा दिव्यांग पेंशन में वृद्धि की जाए। दिव्यांगों को ग्रामीण इलाकों में कृषि योग्य भूमि के पट्टे आवंटित किए जाएं। साथ ही उन्हें आवास भी उपलब्ध कराया जाए।
Hair Transplant कराएं, गंजापन दूर भगाएं: 76682 19093

























