👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर शराब के ठेके के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। दिन में ही हाथों में गिलास लेकर खड़े यह लोग आपको नजर आएंगे। बता दें कि मेरठ रोड पर स्थित शराब के ठेके के पास वाली गली में दिन-रात इसी तरह की तस्वीर बनी रहती है। सबसे बड़ी बात यह है कि पास ही हापुड़ कोतवाली और पुलिस बल तैनात रहता है लेकिन इसके बावजूद इस तरह की तस्वीर से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यदि आप दिल्ली की ओर से हापुड़ आ रहे हैं तो मेरठ तिराहा से चंद कदम पहले बाए हाथ पर स्थित एक गली मेरठ रोड से दिल्ली रोड को जोड़ रही है। रास्ते पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इस तरह के लोगों से यात्रियों, महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।






















