👁 0 views Views
गीता जयंती यज्ञ में आहुतियां डाल कर विश्व कल्याण की कामना की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को गीता जयंती यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ का आयोजन गीता आश्रम द्वारा कराया गया और स्वामी बाला नंद जी ने सम्पन्न कराया। मंदिर परिसर में यजमानों के लिए अलग-अलग हवन कुंड स्थापित किए गए। उद्यमी अशोक छारिया, दीपांशु गर्ग, बिजेंद्र पंसारी, ओम प्रकाश टायर वाले, टीसी गर्ग, अक्षय अग्रवाल बैटरी वाले आदि यजमानों ने यज्ञ में आहुतियां डाली और विश्व कल्याण की कामना की।




























