हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फर्जी बिलों के आधार पर आइटीसी क्लेम कर सरकार से करोड़ों रुपए वसूलने वाले हापुड़ के कारोबारियों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जीएसटी विभाग की हापुड़ में कई ठिकानों पर छापेमारी करके करीब सात करोड़ रुपए जीएसटी चोरी पकड़ चुकी हैं।
जीएसटी टीम ने हापुड़ में जिन ठिकानों पर छापेमारी की उनमें से एक है, देव पैकर्स। टीम जैसे-जैसे जब्त किए गए पेपर्स को खंगाल रही है, वैसे – वैसे ही कर चोरी सामने आ रही हैं। फर्म पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप हैं।
बता दें कि करीब तीन माह पहले डिप्टी कमिश्नर रमेश बैस की अगुवाई में हापुड़ में देव पैकर्स के ठिकाने पर जीएसटी टीम ने छापा मारा करके फर्जी बिलों के आधार पर कर चोरी पकड़ी मौके से जब्त पेपर्स अभी भी जांच पड़ताल चल रही है और फर्म मालिक को जांच में सहयोग करने के लिए विभाग कई बार बुला चुका हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























