हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को एड्स दिवस के दिन एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और लोगों को एचआईवी के बारे में जागरूक किया।
हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित सरकारी अस्पताल से शुरू हुई नवभारत समाज कल्याण समिति के बैनर तले एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली से पहले विश्व एड्स दिवस पर सीएमओ ने सभी को एचआईवी के बारे में जागरूक किया। रैली में बढ़-चढ़कर छात्रों व स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया और लोगों को जागरूकता भरा संदेश दिया।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में पिछले दो वर्षों में टीवी के 17 मरीजों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। वहीं दो वर्षो में जिले में एचआईवी के कुल 128 मरीज मिले हैं। विश्व एड्स दिवस के दिन निकाली गई इस जागरूकता रैली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश, सुशील चौधरी, मनोज कुमार गौतम, हसमत अली, बृजेश कुमार, अमित त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
























