बाबूगढ़ के बंदर हो रहे हमलावर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी इलाके में बंदरों का आतंक दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं। ऐसे में आम लोग भी घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर पंचायत बाबूगढ़ जल्द से जल्द कार्रवाई कर बंदरों को पकड़े जिससे उन्हें राहत मिले। बाबूगढ़ की शायद ही कोई ऐसी गलियां, मोहल्ला हो जहां इन बंदरों के उत्पात से लोग परेशान ना हो। बंदरों के दिन पर दिन बढ़ते उत्पाद से लोगों को बेहद समस्या आ रही है। यह बंदर किसी भी समय छत से लोगों के घरों में दाखिल हो रहे हैं। घर में रखा सामान और कपड़े यह बंदर कभी भी लेकर फुर्र हो जाते हैं। बंदरों का आतंक आम लोगों के लिए सिर दर्द बन चुका है।
























