हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हापुड़ पुलिस ने बुधवार को बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट हापुड़ द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को चिन्हित किया गया है। कुल 33 अपराधियों को चिन्हित कर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र में जाकर जिला बदर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया और नोटिस तामिल कराकर जिले की सीमा से निष्कासित किया। 24 नवंबर को अपर जिला मजिस्ट्रेट हापुड़ द्वारा 33 शातिर अपराधियों चिन्हित कर जिला बदर की कार्रवाई की गई है। तीन-तीन महीने के लिए निष्कासित किया गया है। यदि कोई जिला बदर जनपद की सीमा में नजर आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अभी तक 143 अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।





















