हापुड, सीमन (ehapurnews.com): केन्द्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया योजना के अन्तर्गत सोमवार को खेल निदेशालय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में सोमवार को जिला स्तरीय जूनियर कब्बड़ी खेल प्रतियोगिता का आयोजन डी. आर. इंटरनेशनल स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने खिलाड़ियों के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रांत के मंत्री अनिल शर्मा,जिला खेल अधिकारी मधु अवस्थी,शिक्षक नेता संजय शर्मा, डी आर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन प्रदीप त्यागी व प्रांतीय सदस्य संदीप त्यागी उपस्थित थे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























