देश के सुपर कंप्यूटर के बारे में जानकारी हासिल की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव नली हुसैनपुर व युवा वैज्ञानिक मोहम्मद नदीम को सुपर कंप्यूटर के बारे में जानने का अवसर मिला। इस दौरान उन्हें कई अहम जानकारियां हाथ लगी जिससे तकनीक के ज्ञान में वृद्धि हुई। युवा वैज्ञानिक मोहम्मद नदीम ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों ने भी हिस्सा लिया और तकनीक के बारे में एक दूसरे को बताया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान युवा वैज्ञानिक मोहम्मद नदीम को देश के सर्वप्रथम सुपर कंप्यूटर के बारे में भी जानने का अवसर मिला जहां पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वैज्ञानिक डॉक्टर बी अथीयमन ने कार्यक्रम का हिस्सा रहे सभी को सुपर कंप्यूटर की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि किस तरह से मौसम का पूर्वानुमान पता लगाया जाता है। मोहम्मद नदीम ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विज्ञान प्रसार तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उन्हें आपदा से बचाव के लिए टिप्स भी दिए गए।




























