हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चाइनीस मांझे का इस्तेमाल करने वाले तीन के खिलाफ पिलखुवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि मामला 22 नवंबर का है जब शाम करीब पांच बजे पिलखुवा के शैलेश फार्म कॉलोनी निवासी सुरेश सैनी अपने बेटे मयंक सैनी के साथ स्कूटी पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए घर से बाजार जा रहा था। रास्ते में रेलवे के ओवर ब्रिज को पार करते समय चाइनीस मांजे की चपेट में आने से उसके बेटे मयंक की गर्दन कट गई जिसका गंभीर अवस्था में गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में कार्रवाई करते हुए पिलखुवा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मोहल्ला गढ़ी के रहने वाले शाहिद, मन्नालाल मुल्ला और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि तीनों चाइनीस मांजे का इस्तेमाल कर पतंग उड़ा रहे थे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

































