श्री गुरू तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पंथ की सिरमौर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कि धर्म प्रचार कमेटी उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के नेतृत्व में गढ़मुक्तेश्वर इलाके की समूह संगत के सहयोग से गुरुद्वारा नक्का कुआं गढ़मुक्तेश्वर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शहीदी गुरपूर्व बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया।श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति के बाद दीवान सजाए गए जिसमें उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ से आए भाई वीर सिंह जी के रागी जत्थे ने गुरबाणी का कीर्तन किया। इसके बाद भाई जगजीत सिंह प्रचारक ने गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला उपरांत धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर द्वारा यूपीसी कमीशन उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ से पहुंचे कविसर जत्थे ने गुरु जी की शहादत के विषय में काव्य रूप में इतिहास की जानकारी दी। नोवे पातशाहश्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को नमन करने के लिए विशेष तौर से पहुंचे उप जिला अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर श्री प्रहलाद सिंह को उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ द्वारा गुरुजी से संबंधित पुस्तके भेंट कर सम्मानित किया गया ।उत्तर प्रदेश से सिख मिशन के प्रभारी ज्ञानी बृजपाल सिंह ने आई हुई सभी संगत का धन्यवाद किया। इस मौके सरदार सुखराज सिंह गुर्दावर सिंह कश्मीर सिंह ज्ञानी हरकीरत सिंह सतवीर सिंह यादव सरदार राजेंद्र सिंह ओलक सरदार कुंवर सिंह बक्सर सरदार बलदेव सिंह, सरदार संतोष सिंह सदा जसवीर सिंह सरदार गुरमुख सिंह हाजिर रहे भाई मनजिंदर सिंह ने सरबत के भले की अरदास की उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

































