पिलखुवा में जन्मा नया राशन माफिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक के बाद एक राशन माफिया जन्म ले रहा है, अब पिलखुवा में एक नए राशन माफिया ने जन्म लिया है, जो राशन का चावल खरीद कर बेच रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार कृष्ण गंज पिलखुवा का रहने वाला यह माफिया धड़ल्ले से राशन का चावल 17-18 रुपए प्रति किलो में खरीद रहा है और राशन के चावल को तीन चलनों में निकाल कर अलग-अलग कर लेता है। राशन का यह चावल नए बैग में भरकर ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से मेरठ रोड हापुड़ में एक ठिकाने पर सुबह के वक्त पहुंचा दिया जाता है। बताते है कि धंधेबाज ने हाल ही में चावल के धंधे से एक करोड़ रुपए का प्लाट खरीदा है। इस धंधेबाज के ठिकाने पर उपभोक्ता व राशन डील चावल पहुंचा रहे है। नागरिकों ने प्रदेश सरकार से चावल वितरण नीति में बदलाव लाने की मांग की है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























