👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का यातायात विभाग लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में यातायात विभाग हापुड़ ने ट्रक यूनियन जनपद हापुड़ में ट्रक मालिकों के साथ एक बैठक की और उनके चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान ट्रैफिक सीओ आशुतोष शिवम, टीआई मनु चौधरी, टीएसआई विजेंदर पाठक व अन्य यातायात विभाग के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
बताते चलें कि यातायात पुलिस नवंबर महीने को यातायात एवं सड़क सुरक्षा माह के रूप में मना रहा है। ऐसे में जगह-जगह जाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में ट्रक चालकों को यातायात पुलिस ने नियमों के बारे में बताया और नियमों का पालन करने की अपील की।

























