हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की जदीद चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक छात्र को बेहोश कर 25,000 नकद, बैग, मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मामला शनिवार का है जब सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी चिराग गुप्ता गौतम बुद्ध नगर स्थित एक विश्वविद्यालय जाने के लिए घर से निकला। चिराग के बड़े भाई अक्षय गुप्ता ने उसे तहसील चौराहे पर छोड़ दिया। चिराग बस का इंतजार करने लगा। बता दें कि चिराग विश्वविद्यालय से लैब कोर्स की पढ़ाई कर रहा है। इसी बीच दो युवक बाइक पर पहुंचे और चिराग को अपनी बातों में उलझा कर दनकौर का रास्ता पूछने लगे जिसके बाद वे उसे बाइक पर बैठाकर जदीद चौकी के पास ले गए। यहां नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश कर नकदी और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

























