तालाब की पैमाइश के लिए पहुंची टीम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव हशुपुर में तालाब की पैमाइश के लिए टीम गांव पहुंची जिसने तलाब के रकबे को नापा। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव हशुपुर में तलाब पर ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण करने का मामला प्रकाश में आया। अतिक्रमण की वजह से गांव का पानी तालाब तक नहीं पहुंच पा रहा है। जगह-जगह जलभराव हो रहा है जिसके बाद न्यायिक तहसीलदार, लेखपाल वैशाली व अन्य अधिकारी और कर्मचारी गांव पहुंचे और तालाब की पैमाइश की। साथ ही स्थिति का जायजा लिया। पैमाइश के दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारियों ने पैमाइश की जिसके बाद वह वापस लौट गए जो कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान तालाब के रखरखाव और विकास के लिए हुए खर्चों की भी जानकारी हासिल की गई।
























