हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ रोड पर स्थित मंडी के पास सड़क पार करते समय एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दें कि गांव पटना मुरादपुर निवासी 35 वर्षीय कलवा पुत्र गिरधारी गुरुवार की सुबह मंडी के पास किसी समय पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी बीच वह एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने ट्रक चालक को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































