हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्कूटी फिसलने से कपड़ा कारोबारी की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के चचेरे भाई इशांत शर्मा की शादी 28 नवंबर को है। ऐसे में खुशियां गम में तब्दील हो गई।
आपको बता दें कि पिलखुवा के सर्वोदय नगर रामलीला मैदान के सामने रहने वाले 28 वर्षीय मयंक कौशिक कपड़ा कारोबारी थे जो कि मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे ऊर्जा निगम कार्यालय कट पर यू-टर्न लेते समय सड़क हादसे का शिकार हो गए। स्कूटी फिसलने से मयंक का सिर डिवाइडर से टकरा गया जिससे उनकी मौत हो गई। बता दें कि मयंक अपने माता-पिता के इकलौते थे जिनकी 11 महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतक के चचेरे भाई की 28 नवंबर को शादी है। ऐसे में खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























