हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय जाट जनजागृति संगठन के फ्रीगंज रोड स्तिथ कार्यालय पर रहबरे आजम दीनबंधु सर छोटू राम जी की 141 वी जयंती को किसान स्वाभिमान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। अखिल भारतीय जाट जनजागृति संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व युवा राष्ट्रीय प्रभारी मनोज तेवतिया ने सर छोटू राम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बतलाया कि सर छोटू राम का जन्म 24 नवम्बर 1881 को गढ़ी सांपला में हुआ था। उनके पिता का नाम सुखीराम था। वह अपने भाइयों में सबसे छोटे थे। इसलिए परिवार में उन्हें सब छोटू कहकर पुकारते थे। वह स्वतंत्रता सेनानी, प्रसिद्धि, वकील, राजनीतिज्ञ, पत्रकार थे।
सर छोटू राम जी ने साहूकारा पंजीकरण एक्ट 1934, कर्ज माफी एक्ट 1934, गिरवी जमीन एक्ट 1938, व्यवसाय समिति अधिनियम 1940 व मोर को मारने पर पाबंदी जैसे मुख्य कानून ब्रटिश शासन में पास कराए। वह किसानों में आत्मविस्वास ओर चेतना जगाने वाले धर्मनिरपेक्ष भारतीयता के प्रतीक थे। उन्होंने ब्रटिश शासन में अपनी आखरी सांस तक किसान, पिछडो, मजदूरों, गरीव, असहायों की लड़ाई लड़ी। ब्रटिश शासक भी सरछोटू राम जी की बातों का लोहा मानते थे।
सभा के अंत मे सभी की सहमति के उपरांत सर छोटूराम जी की जयंती को गांव व नगर में किसान स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। सभा समाप्ति पर मनोज तेवतिया, जितेंद्र सिंह (पूर्व बार सचिव), सेंसरपाल सिंह, नवीन चौधरी, संजय तेवतिया, पंकज चौधरी, अभिलाष, विजय चौधरी, नरेश शर्मा आदि ने सर छोटू राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर फलों का वितरण किया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























