हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली परिसर में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने विभिन्न गांव के प्रधानों और चौकीदारों के साथ एक बैठक की। बैठक में सीओ स्तुति सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें। मौसम बदलने के साथ ही सर्दी के दिनों में कोहरा होने से अपराध की घटनाएं भी बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। बैठक में गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभिनव पुंडीर भी मौजूद रहे।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि अपराध को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस का सहयोग करें। यदि किसी भी क्षेत्र में गैरकानूनी कार्य चल रहा है तो तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं। शांति व्यवस्था स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में सीओ ने सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और ग्राम प्रधानों, चौकीदार से सहयोग मांगा। सीओ का कहना है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति गांव में नजर आए तो देर किए बिना पुलिस को मामले की सूचना दें। बैठक में ग्राम प्रधान राशिद चौधरी, गुड्डू प्रधान, नोजर अनवर, नवरत्न सिंह, दीपेंद्र मणि त्यागी, फारुख प्रधान, हेमंत शर्मा, नितेश पंडित, विनय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ
🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…
Read more
























