ग्रामीण परियोजना निदेशक से मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : निजामपुर ततारपुर बाईपास हापुड़ से अयादनगर भटैल सम्पर्क मार्ग सर्विस रोड व एन.एच-9 से उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर कई गांवों के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुरादाबाद में परियोजना निदेशक से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में संजय यादव, सतीश त्यागी एडवोकेट, सतीश त्यागी नेता जी, सीताराम त्यागी आदि शामिल थे। परियोजना निदेशक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह स्वयं मौके पर जाकर समस्या का निदान करुंगा।
























