निकाय चुनाव फतह करने के लिए चुनाव मोर्चे पर डट जाए भाजपा कार्यकर्ता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा हापुड की प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर एक बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि नई मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है तथा हम सभी वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक, मतदाता सूची प्रमुख का यह दायित्व है कि जो सूची अब नई वोटों की बन करके आई हैं उनको ठीक प्रकार से देख लें और इस बात का आंकलन करे कि जो नई वोट बनी थी या कटनी थी वह बन चुकी है या कटने वाली कट चुकी है कि नहीं उसके अलावा चुनाव बिल्कुल नजदीक है और हमें सभी को केवल एक ही लक्ष्य ध्यान में रखना है की सभी वार्डों में वह नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कमल का फूल खिलना चाहिए ।जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि अब समय आ चुका है कि हमें अपने मतभेदों को भुलाकर के यह सुनिश्चित करना है कि कमल के फूल का जो विजय रथ है वह रुकना नहीं चाहिए ।हम सब को एकजुट होकर इस चुनावी समर में अपना समय शत-प्रतिशत देना है और पुनः भारतीय जनता पार्टी का परचम नगर पालिका जनपद हापुड़ की चारों निकाय में हो इस दिशा में प्रयास करना है ।क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि सभी वार्ड प्रभारियों को और संयोजकों को अपने-अपने वार्डों में जाकर के प्रत्येक बूथ पर उनकी संगठनात्मक दृष्टि से बैठक करनी है तथा वहां उस क्षेत्र में रहने वाले जो भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं उन सभी से संपर्क साधना है और चुनावी रणनीति तैयार करनी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का परचम देश में नहीं विदेशों तक लहरा रहा है और यह सब मात्र हम सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं की अथक प्रयास और मेहनत के कारण संभव हुआ है जिससे कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम देश और विदेश में फैल रहा है अगर हमें अपनी नगर पालिकाओं में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेना है तो हमें भारतीय जनता पार्टी का ही चेयरमैन और सभासद चुनकर के भेजना होगा। बैठक का संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व संयोजक नगर पालिका चुनाव मालती भारतीय ने किया। इस मौके पर मोहन सिंह पुनीत गोयल विनोद गुप्ता महेश त्यागी प्रवीण सिंगल योगेंद्र पंडित मोहित गोयल सहदेव शास्त्री अशोक बबली शशि मुंजाल विकास शर्मा संजीव वर्मा बृजेश बिरजू हरफूल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























