हापुड़ के बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे










हापुड़ के बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सरस्वती इण्टर कालेज हापुड़ में सोमवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जनपदीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को एक मंच प्रदान करना जहां वे अपनी जिज्ञासा को आगे बढ़ा सकें और रचनात्मक कार्य करने की प्यास बुझा सके। इसके अतिरिक्त भौतिक और सामाजिक वातावरण के परिपेक्ष्य में स्कूलों में पढ़ाने व सिखाने की प्रक्रिया में बदलाव करना है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने की। एकेडमिक काॅर्डिनेटर डॉ सुबोध शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे।जिला समन्वयक महेश वर्मा व कुलदीप कुमार गर्ग ने बताया कि जनपद से सीनियर वर्ग से 23 व जूनियर वर्ग से 20 प्रोजेक्टस् छात्रों ने प्रस्तुत किए जिसमें सीनियर वर्ग में कुमारी खुशी उदय प्रताप इण्टर कालेज व कुमारी निशा मारवाड़ इण्टर कालेज पिलखुवा तथा जूनियर वर्ग में कुमारी शिवानी ऐकेपी इण्टर कालेज व यशिका एसएसवी इंटर काॅलेज के प्रोजेक्टस् राज्य स्तर पर प्रतिभाग के लिए चयनित किए गए। राज्य स्तर का कार्यक्रम दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में मेरठ में आयोजित होगा।इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग राजेश्वर सिंह, महेशचंद सैनी, अदनान अहमद ख़ां, नाज़नीन, प्रवीण कुमार सैनी, विष्णुदत्त शर्मा आदि का रहा।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!