गांजा बेचने निकले, पुलिस ने पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों का धंधा करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ पुलिस अलग-अलग स्थान पर गश्त कर रही थी कि पुलिस ने दो आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव सलारपुर के गंगाशरण व विनोद है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

























