8 मोबाइल, एक बाइक, 25 हजार रुपए समेत दो चोर पकड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने शनिवार को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 25,000 की नकदी, 8 मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू, दिल्ली से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की है। इसी के साथ पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक चोरी का सफल अनावरण किया है।
बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत हुई एक चोरी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस दो शातिर चोरों तक पहुंची जिसने गांव पीरनगर सूदना के पास से सोनू चौधरी निवासी सलोनी बहादुरगढ़ तथा सुभाष पुत्र चन्नू सिंह निवासी शिवनगर, हापुड़ देहात को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने 25,000 रुपए की नकदी, एक मोबाइल फोन तथा सात चोरी किए गए मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू, दिल्ली से चोरी की गई बाइक बरामद की है।





























