19 नवम्बर से हापुड-बुलंदशहर रोड पर रहेगा रूट डायवर्जन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत हापुड नगर क्षेत्र में हापुड-बुलन्दशहर मार्ग पर डाकखाने वाली गली से पेट्रोल पम्प तक मुख्य सीवर लाइन डाले जाने का कार्य शेष होने के कारण एक ही पटरी पर एकल दिशा ट्रैफिक चलाने का पुलिस से अनुरोध किया गया है, जिसके लिये पुलिस ने निम्न डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है जो शनिवार दिनांक 19 नवम्बर.2022 प्रात: 09.00 बजे से कार्य समाप्ति तक लागू रहेगा।रूट डायवर्जन इस प्रकार है-
- बुलंदशहर की ओर से आकर हापुड़ होते हुए मेरठ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के, भारी (सवारी वाहन) सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- मेरठ की ओर से आकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी (सवारी वाहन) मेरठ तिराहा से तहसील चौराहा होते हुए बुलंदशहर रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे एवं भारी मालवाहक वाहन चौकी साइलो दित्तीय से टियाला अंडर पास होते हुए ततारपुर के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।
- मोदीनगर की ओर से आकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन मेरठ तिराहा से निजामपुर तिराहा होते हुए सोना पेट्रोल पंप के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























