हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के 15 खिलाड़ियों ने शूटिंग प्रतियोगिता में 6 गोल्ड, 3 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। विजयी खिलाड़ियों को एमएसीटी न्यायाधीश ने मालाएं पहनाई।
नोएडा के सेक्टर 76 में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित फर्स्ट लक्ष्य इंस्टिट्यूट शूटिंग प्रतियोगिता में आर्यन गेटवेज शूटिंग रेंज, जसरूप नगर मोदीनगर रोड के 15 शूटरों ने कोच विक्रांत चौधरी के मार्गदर्शन में भाग लिया। सभी ने अच्छा प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की जिसमें 6 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 ब्रोंज मेडल जीते। खिलाड़ी अमन त्यागी, गरिमा शर्मा, ईशा सिंह, दिव्या शर्मा, वंशिका दबास, आर्यन चौधरी, सत्यम शर्मा, ममता, लविश, रोहन, यश शर्मा, आरती पाल, कविश, गगन, दक्षिश आदि ने जिले का नाम रोशन किया। कोच विक्रांत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एमएसीटी जज ने विजेता खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।





























