👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी एनुल हक एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया। दरअसल हापुड़ बार के एक अधिवक्ता के खिलाफ हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है जिसे लेकर अधिवक्ताओं में गुस्सा है। हापुड़ बार एसोसिएशन का कहना है कि यह मुकदमा फर्जी है जिसके विरोध में अधिवक्ताओं ने एक बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























