👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में नगर निकाय चुनाव से पहले अनंतिम मतदाता सूची जारी हुई है जिसमें 1,610 मतदाता ऐसे हैं जिनकी या तो मौत हो चुकी है या यह फर्जी मतदाता माने जा रहे हैं। पिलखुवा में विलोपन मतदाताओं की संख्या 363, हापुड़ में 944, गढ़मुक्तेश्वर में 246 तथा बाबूगढ़ में 57 है। अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन का कहना है कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची से संबंधित कार्य चल रहा है। अंतिम सूची जारी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बता दें कि मतदाता सूची से संबंधित कार्य चल रहा है। ऐसे में कई चौंकाने वाले तथ्य लगातार सामने आ रहे हैं। सर्वे के दौरान सामने आया है कि 1,610 मतदाता ऐसे हैं जो मौके पर नहीं मिले।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























