हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए एक बार फिर अभियान चलेगा। इसके लिए एसडीएम ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले यह अभियान मई में चलाया गया था लेकिन अभी भी कुछ धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हैं जिसकी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
एसडीएम हापुड़ दिग्विजय सिंह ने बताया कि कुछ धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगे हुए हैं जिसकी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में हापुड़, बाबूगढ़ और हापुड़ देहात थाना प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर जांच करें कि धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकरों का प्रयोग तो नहीं हो रहा। यदि लाउडस्पीकर मिलता है तो उसे तत्काल उतारा जाए।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041





























