👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एंबुलेंस 108 में एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है। ईएमटी अजय कुमार और आशा ममता की सूझबूझ से गर्भवती महिला ने बेटे को एम्बुलेंस में जन्म दिया।
जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट निवासी मीनाक्षी पत्नी सुरेंदर को बीती रात प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर रवाना हुई। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला का एम्बुलेंस रोककर सुरक्षित प्रसव कराया गया। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। दोनो को सरकारी अस्पताल सीएचसी गढ़मुक्तेश्वर में डॉ दीपशिखा की देखरेख में भर्ती कराया गया है।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772




























