हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाद्य पदार्थों में मिलावट कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस साल कुछ ऐसे आंकड़े मिले हैं जो आपको हैरान कर देंगे। इस वर्ष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जो नमूने जांच के लिए लिए उनमें से 40 फ़ीसदी फेल हो गए हैं। ऐसे में एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन की कोर्ट ने 12 लोगों पर नौ लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
बता दें कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर चंद रुपयों के लालच के चलते खाद्य पदार्थों में बड़े स्तर पर मिलावट की जा रही है। विभाग ने जिले भर में करीब 150 नमूने संग्रहित किए जिन्हें भेजा गया तो पता चला कि 90 नमूने जांच में फेल हो गए जिनमें से 50 अनुमानक मिले जबकि 23 नमूने असुरक्षित पाए गए। असुरक्षित पाए गए इन नमूनों में सरसों का तेल, पनीर, दूध, मिर्च, हल्दी शामिल है। सरसों के तेल में पाम ऑयल जबकि दूध में पानी, दाल में पोलिश, लाल मिर्च में गेरू और लाल मिट्टी पाई गई। जबकि यह धंधेबाज धनिया में बुरादा मिलाकर बेच रहे थे। एडीएम कोर्ट ने ऐसे में 12 लोगों पर 9 लाख 30,000 का जुर्माना लगाया है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























