हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने किसानों से नलकूपों पर मीटर लगवाने में सहयोग मांगा है और कहा कि निजी नलकूप कनेक्शनों पर मीटर लगवाने से ऊर्जा खपत की सही गणना हो सकेगी और लो वोल्टेज, अधिक भार के कारण तार/ट्रांसफार्मर के बार-बार क्षतिग्रस्त होने जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी, साथ ही निर्धारित शैडयूल में विद्युत आपूर्ति बनी रहगी।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने स्पष्ट किया है कि निजी नलकूप का विद्युत बिल पूर्व की तरह यथावत फ्लैट दरों पर 85 रुपए प्रति हार्स पावर के मुताबिक ही बनाया जा रहा है।
बता दें कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के तहत हापुड़ सहित मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, सम्भल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपद है।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038





























