क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित ब्लॉक कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इन योजनाओं का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य को बेहतर बनाना समेत कई योजनाएं शामिल की गई। नौ बिंदुओं पर चर्चा की गई। क्षेत्र का विकास किस तरह हो? इसके बारे में बताया गया।
आपको बता दें कि सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया जिसमें सदस्यों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जल संरक्षण, महिलाओं का सशक्तिकरण, बच्चों के खेलकूद, स्वास्थ्य सेवाओं समेत आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज, महेश ट्याला आदि उपस्थित रहे।




























