बीडीसी को हो अपने अधिकारों का ज्ञान तभी होगा ग्रामीणों का विकास: आशुतोष शर्मा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पंचायती राज निदेशालय लखनऊ के द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पूरे उत्तर प्रदेश में प्रशिक्षण कराया जा रहा है जिसमें सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य को जानकारी और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
पंचायती राज विभाग में राष्ट्रीय प्रशिक्षक आशुतोष शर्मा ने बताया हापुड़ जिले के चारों ब्लॉक में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण 14 नवंबर से 22 नवंबर तक ब्लॉक स्तर पर आयोजित कराया जा रहा है।
आशुतोष शर्मा ने बताया सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने कार्यों और अधिकारों की बेहतर जानकारी होगी तभी ग्रामीणों का सतत विकास संभव है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य, क्षेत्र पंचायत विकास योजना, राज्य और केंद्रीय वित्त, क्षेत्र पंचायतों की समितियां और गठन जैसे विषयों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
आशुतोष शर्मा ने बताया हमारा प्रयास है… सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए ताकि वह क्षेत्र पंचायत विकास योजना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें और ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकें।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के तौर पर आशुतोष शर्मा, पूर्व डीपीआरओ इंद्राज सिंह, अंकित भड़ाना आदि लोग मौजूद रहे।






















