हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में जल्द ही बाल गृह खुलेगा इसके लिए रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने समाजसेवी संगठनों से प्रस्ताव मांगे हैं। प्रदेश सरकार के माध्यम से यह आवेदन केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे जिसकी स्वीकृति मिलने पर जनपद में बालग्रह की स्थापना हो सकती है। फिलहाल जनपद में बाल गृह ना होने की वजह से विभिन्न मामलों में आने वाले बालक बालिकाओं को मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, कानपुर, रामपुर, बिजनौर आदि जनपदों में स्थित बाल गृह में भेजना पड़ता है जिससे काफी ज्यादा परेशानी होती है। अन्य जनपद के बाल गृह में आसानी से प्रवेश भी नहीं मिलता। ऐसे में जिलाधिकारी से बाल गृह स्थापना कराने का अनुरोध किया गया था।
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में पांच बाल गृह बनाए जाने की स्वीकृति दी है। ऐसे में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने सामाजिक संगठनों से प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। जिले में बाल कल्याण समिति न्याय पीठ व बाल न्याय बोर्ड की स्थापना को 10 वर्ष हो चुके हैं। हापुड़ को जनपद का दर्जा मिले हुए भी 11 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है लेकिन बाल गृह ना होने की वजह से काफी परेशानी आती है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























