हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी आग गोला बन गई जिसमें सवार छह लोग झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह राहगीरों को बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग जलकर राख हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के करावल नगर के शिव विहार कॉलोनी निवासी बाबूराम उत्तराखंड की रामनगर निवासी अपनी बहन के घर गए हुए थे जो शनिवार की सुबह उत्तराखंड से वापस दिल्ली लौट रहे थे। बाबूराम के साथ कार में नरेंद्र सिंह, सपना, सुनीता, पूजा व आशी मौजूद थे। जैसे ही गाड़ी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला जिन्हें गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों की स्थिति को देखते हुए सभी को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। गाड़ी में आग लगने से गाड़ी पूरी तरीके से जल गई है।


























